मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
अमिताभ निभाएँगे मुजीब का किरदार
बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन अब बांग्लादेश के संस्थापक शेख मुजीबुर्रहमान के किरदार में नजर आएँगे। बांग्लादेश के स्थानीय मीडिया के मुताबिक अमिताभ और उनके परिवार ने शेख मुजीब के जीवन पर बनने वाली इस फिल्म में अभिनय के लिए लगभग हामी भर दी है।

अमेरिका स्थित बांग्लादेशी समाचार एजेंसी एएनए को फिल्म निर्माता अब्दुल गफ्फार चौधरी ने बताया कि 'दि पोएट ऑफ पोलिटिक्स' नाम की इस फिल्म में अमिताभ जहाँ शेख मुजीब के किरदार में होंगे वहीं उनके पुत्र अभिषेक युवा शेख मुजीब की भूमिका में दिखेंगे। फिल्म का निर्देशन श्याम बेनेगल करेंगे।

चौधरी ने कहा कि अमिताभ के हामी भरने से अब वह सुकून महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 'बंगबंधू' जैसे कद्दावर किरदार के लिए वह अमिताभ के अलावा किसी अन्य अभिनेता के बारे में सोच भी नहीं सकते थे।

उन्होंने बताया कि अमिताभ ही नहीं, बल्कि उनके परिवार के अन्य सदस्य भी इसमें भूमिका निभाने के लिए सहमत हो गए हैं। चौधरी फिल्म की शूटिंग कब शुरु करेंगे यह अभी तक स्पष्ट नहीं है। यह फिल्म अंग्रेजी में बनेगी और बाद में उसे बंगला, हिंदी और अन्य भाषाओं में डब किया जाएगा।

शेख मुजीब 1975 में एक विद्रोह के दौरान अपने परिवार के कई सदस्यों के साथ मारे गए थे।
और भी
सैनिकों से सहानुभूति-विलियम्स
पाक में आत्मघाती हमला
जादूगर ब्लैन का नया विश्व रिकॉर्ड
भारत में हिंदू-मुस्लिम दंगों की साजिश
पोप ने ईरानी अधिकारियों से भेंट की
मिस्र में बस दुर्घटना में 8 मरे