ब्रिटेन के राजकुमार विलियम्स को अफगानिस्तान में तैनात ब्रिटिश सैनिकों के साथ बेहद सहानुभूति है। हाल ही में इसका उदाहरण दिखा, जब अफगानिस्तान के दौरे से लौटते वक्त वह अपने प्राइवेट विमान में अफगानिस्तान में तैनात एक ब्रिटिश सैनिक का शव लेकर ब्रिटेन पहुँचे।
दिवंगत ट्रूफर पीयर्सन नामक इस सैनिक की मृत्यु इनके वाहन के खान में टकराने से हुई थी। विलियम इस दुर्घटना से दुखी पीयर्सन के पारिवारिक सदस्यों से भी निजी रूप से मिले और उन्हें साँत्वना दी।
एक सैनिक सूत्र ने ‘द सन’ नामक समाचार पत्र को बताया कि वह ट्रूपर पीयर्सन के परिवार के प्रति गहरी सहानुभूति रखते हैं और उन्होंने अपनी भावनाओं को खुले दिस से जाहिर किया।
उन्होंने यह भी बताया कि विलियम अफगानिस्तान में तैनात सैनिकों से बेहद हमदर्दी रखते हैं। वह जल्द से जल्द अफगानिस्तान से ब्रिटिश सेना को हटाने के पक्ष में हैं।
|