जादूगर डेविड ब्लैन ने सबसे अधिक समय 17 मिनट और चार सेकंड तक साँस रोके रखने का एक नया विश्व कीर्तिमान कायम किया है।
सबको चौंका देने वाले इस नए विश्व रिकॉर्ड को टेलीविजन के दर्शकों को 'द ओपेरा विनफ्री शो' के सीधे प्रसारण के जरिए दिखाया गया। डेविड ब्लैन ने यह करिश्मा पानी के अंदर डुबकी लगाकर किया। बाद में उन्हें पानी के अंदर से एक गोताखोर ने निकाला।
इस नए कीर्तिमान को कायम करने के बाद डेविड ब्लैन काफी राहत महसूस करते हुए दिखाई पड़े और उन्होंने कहा कि यह उनके जीवन का सबसे बड़ा स्वपन था।
सबसे अधिक समय तक साँस रोके रखने का पिछला रिकॉर्ड स्विट्जरलैंड के पीटर कोलाट के नाम है। उन्होंने 16 मिनट और 32 सेकंड तक साँस रोके रखकर अपना नाम गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया था।
|