मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
मिस्र में बस दुर्घटना में 8 मरे
मिस्र के सिनाई प्रायद्वीप में आज एक पर्यटक बस के पलट जाने के बाद उसमें आग लगने से आठ यात्री मारे गए और 20 घायल हो गए।

इस बस में कनाडा, इटली, रूस और यूक्रेन के नागरिक सवार थे। यह जानकारी पुलिस सूत्रों ने दी। यह बस शर्मअलशेख से राजधानी काहिरा जा रही थी कि सुयेज शहर से करीब 50 किलोमीटर दक्षिण में रससिदर के निकट खतरनाक मोड़ पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

सूत्रों ने बताया कि बस में मौजूद यात्री बुरी तरह जल गए हैं और अभी तक किसी की शिनाख्त नहीं हो सकी है। घायलों को प्रायद्वीप के तीन अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घायलों में तीन की हालत गंभीर बनी हुई है।
और भी
ईरान पर हमला नहीं करेगी अमेरिकी सेना
टिप्पणी को लेकर हिलेरी ने फिर किया प्रहार
बस दुर्घटना में 12 मरे, 49 घायल
बेकाल झील ग्लोबल वॉर्मिंग की चपेट में
नावों की भ‍िड़ंत में पाँच मरे, नौ घायल
हिंसक घटनाओं में 1073 लोगों की मौत