मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
ईरान पर हमला नहीं करेगी अमेरिकी सेना
अमेरिकी सेना ने ईरान पर हमले की तैयारी की आशंकाओं को खारिज करते हुए इस तरह की अटकलों को बेबुनियाद बताया है।

अमेरिकी सेना की रणनीतिक कमान के निदेशक लेफ्ट‍िनेंट जनरल जॉन सेटलर ने बताया कि पेंटागन की ओर से सेना को ईरान पर हमला करने की नीति बनाने का कोई आदेश नहीं दिया गया है। हालाँकि जनरल सेटलर ने ईरान पर इराक में आतंकवादियों और अफगानिस्तान में तालिबान का सहयोग करने का आरोप लगा दिया।

ईरान पर हमले की तैयारी के आदेश के बारे में पूछे जाने के सवाल पर उन्होंने दो टूक जवाब दिया- नहीं। रक्षा मंत्रालय ने ईरान में ही नहीं बल्कि दुनिया के किसी भी हिस्से में हमले की तैयारी का कोई आदेश नहीं दिया।

गौरतलब है कि हाल ही में फारस की खाड़ी में अमेरिकी विमान वाहक पोत के देखे जाने के बाद ईरान पर हमले की अटकलें लगाई जाने लगीं।

हालाँकि सेना की अभियान इकाई के निदेशक लेफ्ट‍िनेंट जनरल कार्टर हेम ने बताया कि खाड़ी में दो अमेरिकी पोतों की मौजूदगी संबद्ध इलाके में अमेरिकी ताकत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह ईरान के लिए कोई सीधा संकेत नहीं है।
और भी
टिप्पणी को लेकर हिलेरी ने फिर किया प्रहार
बस दुर्घटना में 12 मरे, 49 घायल
बेकाल झील ग्लोबल वॉर्मिंग की चपेट में
नावों की भ‍िड़ंत में पाँच मरे, नौ घायल
हिंसक घटनाओं में 1073 लोगों की मौत
आज शुरू होगा दुनिया का सबसे लंबा पुल