मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
बस दुर्घटना में 12 मरे, 49 घायल
हांगकांग में ईसाई श्रद्धालुओं को ले जा रही एक बस के सड़क के किनारे की रेलिंग से टकराकर पलट जाने से उसमें सवार कम से कम 12 लोग मारे गए और 49 घायल हो गए। यह जानकारी आज अधिकारियों ने दी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि बस में 55 यात्रियों के बैठने की क्षमता थी और इसमें करीब 65 लोग सवार थे। टेलीविजन की तस्वीरों में राहतकर्मियों को बस के मलबे से पीडितों को बाहर निकालते दिखाया गया है।

हांगकांग रेडिया की वेबसाइट ने पुलिस के हवाले से खबर दी है कि यह हादसा हांगकांग के पूर्वी हिस्से में साये कुंग जिले में हुआ। बस चालक भी हादसे में घायल हो गया है। पुलिस ने उसके खिलाफ खतरनाक ढंग से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज कर लिया है।
और भी
बेकाल झील ग्लोबल वॉर्मिंग की चपेट में
नावों की भ‍िड़ंत में पाँच मरे, नौ घायल
हिंसक घटनाओं में 1073 लोगों की मौत
पत्रकारों के लिए भारत भी खतरनाक देश
ओसामा के बेटे पर ब्रिटेन में रोक
जॉनसन दे सकतें हैं केन को चुनौती