ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में बंदरगाह तट पर दो नावों में हुई भिड़ंत में पाँच लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए। पुलिस के अनुसार सिडनी हॉर्बर में ब्रेडली हेड स्टेशन के पास स्थानीय समयानुसार रात दो बजकर 40 मिनट पर यह दुर्घटना हुई।
दुर्घटना के तुरंत बाद तटरक्षक बल के हेलिकॉप्टर और पुलिस नौकाओं की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। पुलिस के अनुसार पाँच लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि एक महिला सहित नौ घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई गई है।
|