मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
आज शुरू होगा दुनिया का सबसे लंबा पुल
चीन के प्रमुख आर्थिक शहर शंघाई को औद्योगिक शहर निंगबो से जोड़ने के लिए समुद्र पर बनाया गया दुनिया का सबसे लंबा पुल जनता के लिए खोल दिया जाएगा।

चीन की आधिकारिक समाचार एजेंसी 'शिन्हुआ' के अनुसार रस्सी से बँधे 36 किमी लंबे इस पुल को आज रात 12 बजे से प्रायोगिक तौर पर आवागमन के लिए शुरू किया जाएगा। हालाँकि पुल का औपचारिक उद्‍घाटन दोपहर में ही कर दिया जाएगा।

झेजियांग प्रांत में हांगझू खाड़ी में निर्मित इस पुल को 1.7 अरब डॉलर की लागत से बनाया गया है। इस पुल के निर्माण से यांगत्जी नदी के समृद्ध डेल्टा में बसे प्रमुख तटीय शहरों शंघाई और निंगबो की दूरी तय करने में ढाई से चार घंटे की बचत होगी।

पुल का निर्माण कार्य नवंबर 2003 में शुरू किया गया था। गौरतलब है कि दुनिया का चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश चीन अपनी आर्थिक विकास दर को दो अंकों में लाने के लिए आधारभूत ढाँचे के क्षेत्र में भारी निवेश कर रहा है।
और भी
पत्रकारों के लिए भारत भी खतरनाक देश
ओसामा के बेटे पर ब्रिटेन में रोक
जॉनसन दे सकतें हैं केन को चुनौती
मेरा शादी में यकीन नहीं-रुश्दी
भारतीय छात्र की हालत स्थिर
साँप जैसी छिपकली