मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
पत्रकारों के लिए भारत भी खतरनाक देश
पत्रकारों के काम करने के लिए दुनिया के 13 सबसे खतरनाक देशों की फेहरिस्त में भारत भी शामिल है। पत्रकारों की हत्या करने वालों के खिलाफ मुकदमा चलाने के मामले में भी देश काफी पीछे है।

कमेटी टू प्रोटेक्ट जर्नलिस्ट (सीपीजे) की जारी एक रिपोर्ट में उन देशों का उल्लेख है जो पत्रकारों के लिए काम करने के लिहाज से सबसे खतरनाक हैं। इस सूची में भारत सहित दक्षिण एशिया के छह देश पाकिस्तान, श्रीलंका, अफगानिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश शामिल हैं।

इराक को पत्रकारों के लिए दुनिया का सबसे खतरनाक देश करार दिया गया है। सीपीजे की रिपोर्ट में राहत देने वाली बात यह है कि भारत 13 देशों की सूची में आखिरी क्रम पर है। इसकी वजह देश में अधिकतम आजाद मीडिया का होना है।
और भी
ओसामा के बेटे पर ब्रिटेन में रोक
जॉनसन दे सकतें हैं केन को चुनौती
मेरा शादी में यकीन नहीं-रुश्दी
भारतीय छात्र की हालत स्थिर
साँप जैसी छिपकली
मुगलकालीन पेंटिंग की प्रदर्शनी