मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
मेरा शादी में यकीन नहीं-रुश्दी
चार बार विवाह सूत्र में बँध चुके और संभवत: पाँचवीं बार दूल्हा बनने जा रहे भारतीय मूल के लेखक सलमान रश्दी ने 'विवाह' पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि वह शादी नाम की संस्था पर यकीन नहीं रखते और उनका मानना है कि महिलाएँ महज इसलिए शादी करने में जल्दबाजी करती हैं क्योंकि वे शादी का जोड़ा पहने की ख्वाहिशमंद होती हैं।

एक पत्रिका को दिए साक्षात्कार में बुकर पुरस्कार से सम्मानित रश्दी ने कहा है कि यह अजीब है कि वह चार बार शादी कर चुके हैं, लेकिन वह वास्तव में इसे गैर जरूरी मानते हैं।

रुश्दी ने आखिरी बार पद्मा लक्ष्मी से विवाह किया था, जिनसे पिछले ही वर्ष उनका तलाक हो गया। रुश्दी ने बताया कि उन्होंने और सुश्री लक्ष्मी ने परामर्शदाताओं की भी मदद ली थी, लेकिन उनका रिश्ता बचाया नहीं जा सका। उनका नया उपन्यास 'दि एंचेट्रेस ऑफ फ्लोरेंस' उनके नाकाम वैवाहिक रिश्ते से ही प्रेरित है।

डेली टेलीग्राफ को दिए साक्षात्कार में रुश्दी ने कहा कि लड़कियाँ सिर्फ इसलिए शादी करना चाहती हैं क्योंकि वे शादी का जोड़ा पहनना चाहती हैं। यदि आप विवाह करते हैं तो यह बिना रिश्ते की ही शादी होगी। रुश्दी का इन दिनों 32 वर्षीय खिलाड़ी एमी मुल्लीन्स के साथ रोमांस चल रहा है।
और भी
राइट की टिप्पणी विभाजनकारी-ओबामा
भारतीय मूल के डॉक्टर की मौत
राजकुमार का गुपचुप अफगानिस्तान दौरा
तिब्बत में 30 लोगों को कड़ी सजा
पाक की गठबंधन सरकार पर संकट
अब ब्रिटेन में तांत्रिकों की खैर नहीं!