मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
भारतीय छात्र की हालत स्थिर
बुरी तरह से चाकू घोंपकर घायल कर देने के बाद जिस भारतीय छात्र को सड़क किनारे लहूलुहान हालत में छोड़कर हमलावर भाग गए थे उसकी हालत अब स्थिर है।

23 वर्षीय इस छात्र को गंभीर हालत में रॉयल मेलबोर्न अस्पताल में भर्ती किया गया था। अस्पताल के मीडिया मनेजर राड जैक्सन ने बताया कि उसका नाम गंभीर मरीजों की सूची से हटा दिया गया।

पुलिस ने कहा था कि उसका नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है। वह क्ल्फिटन हिल में एक होटल से कुछ दूर स्थानीय समयानुसार कल सुबह छह बजे गंभीर अवस्था में पड़ा मिला। उसकी क्षतिग्रस्त कार उससे कुछ दूरी पर थी

छात्र ने हाल ही में रात के समय टैक्सी चलाना शुरू किया था। उसके उपरी बदन पर चोट के निशान हैं। पुलिस ने इस सिलसिले में 45 वर्षीय पारिश चार्ल्स नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
और भी
साँप जैसी छिपकली
मुगलकालीन पेंटिंग की प्रदर्शनी
राइट की टिप्पणी विभाजनकारी-ओबामा
भारतीय मूल के डॉक्टर की मौत
राजकुमार का गुपचुप अफगानिस्तान दौरा
तिब्बत में 30 लोगों को कड़ी सजा