वैज्ञानिकों ने ब्राजील के तेजी से विलुप्त होते सेराडो के घास के मैदानों में बिना पैरों की छिपकली, एक बौने कठफोड़वे तथा 12 अन्य नई प्रजातियों का पता लगाया है।
कंजरवेशन इंटरनेशनल ने एक बयान में बताया कि अमेरिकी तथा ब्राजीलियाई वैज्ञानिकों ने ब्राजील के विशाल घास के मैदानों में 29 दिन के अभियान के दौरान इन प्रजातियों की खोज की है।
इन प्रजातियों को ब्राजील के विशाल घास के मैदानों को कब्जा कर फार्म भूमि में परिवर्तित किए जाने के कारण खतरा पैदा हो गया था। सेरा गेराल डू टोकनटिंस इकोलोजिकल स्टेशन के जिस 7160 वर्ग किलोमीटर इलाके में यह अभियान दल गया वह सेराडो का दूसरा सबसे बड़ा संरक्षित इलाका है।
जिन नई 14 प्रजातियों का पता चला है उनमें आठ मछलियाँ, तीन सरिसृप, एक उभयचर, एक स्तनधारी तथा एक पक्षी शामिल हैं। रोचक बात यह है कि बिना पैरों की छिपकली के पैर नहीं होने के कारण वह साँप जैसी दिखती है।
|