ऑस्ट्रेलिया में छुट्टीयाँ मनाने गए भारतीय मूल के एक ब्रिटिश डॉक्टर की गोल्ड कोस्ट में एक हादसे में मौत हो गई।
31 वर्षीय डॉक्टर श्रीधर शेखर ने जेट स्काई को भाड़े पर लिया हुआ था, जो बँधी हुई नौका के लंगर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सोमवार को हुए इस हादसे में शेखर को गंभीर चोटें आई थी, जिसके कारण उनकी मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी 32 वर्षीया दिव्या को मामूली चोटें आई।
'द गार्जियन' प्रकाशित समाचार के मुताबिक हादसे से कुछ समय पहले शेखर को सचेत किया गया था कि वे जेट को नौका के कुछ अधिक ही पास ले जा रहे हैं। जेट कर्मियों के नियंत्रण में शेखर जेट का संचालन कर रहे थे। विदेश कार्यालय ने क्वींसलैंड में हुई शेखर की मौत की पुष्टि की है।
|