मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
राजकुमार का गुपचुप अफगानिस्तान दौरा
ब्रिटेन के राजकुमार विलियम ने अफगानिस्तान में तैनात अपने देश की सेना के जवानों से मुलाकात के लिए गुपचुप दूसरी बार वहाँ का दौरा किया। यह जानकारी उनके कार्यालय ने दी।

25 वर्षीय राजकुमार विलियम के कार्यालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि राजकुमार विलियम ने यह दौरा सोमवार को किया। इसके लिए उन्होंने अपनी दादी महारानी एलिजाबेथ और पिता युवराज चार्ल्स से बाकायदा इजाजत ली थी।

प्रवक्ता ने बताया कि राजकुमार ने सेना के जवानों के साथ करीब तीन घंटे का वक्त बिताया और उसके बाद स्वदेश लौट आए। राजकुमार की यात्रा का मकसद रॉयल एयर फोर्स के अभियानों से रूबरू होना था।

उन्होंने बताया कि राजकुमार विभिन्न सेना का परिवहन विमान सी-17 ग्लोबमास्टर खुद उड़ाकर कंधार पहुँचे। उनका 30 घंटे का यह दौरा कामयाब रहा। हाल ही में एक प्रशिक्षण कार्यक्रम पूरा करने पर राजकुमार विलियम को युवराज चार्ल्स ने रॉयल एयर फोर्स (आरएएफ) विंग्स प्रदान किए थे।

इससे पहले इसी वर्ष राजकुमार विलियम के छोटे भाई राजकुमार हैरी दस सप्ताह तक अफगानिस्तान के हेलमंद प्रांत में ब्रिटिश फौजों के साथ तैनात रहे थे। राजकुमार हैरी की मौजूदगी की खबरें मीडिया को लग जाने के बाद उनकी हिफाजत के लिए उन्हें फौरन वहाँ से हटा दिया गया।
और भी
तिब्बत में 30 लोगों को कड़ी सजा
पाक की गठबंधन सरकार पर संकट
अब ब्रिटेन में तांत्रिकों की खैर नहीं!
अंधत्व को सहारा देगी जीन थैरेपी
तालिबानियों ने दी सरेआम मौत
टमाटर में छिपा रूप का राज