अगर किसी तांत्रिक की भविष्यवाणी सही साबित नहीं होती है तो आप तांत्रिक के खिलाफ अदालत जा सकते हैं। अगर आप ब्रिटेन या यूरोपीय संघ में रहते हैं तो ऐसा करने में सक्षम होंगे। नए नियम लागू होने के बाद भविष्य बताने वाले इन तांत्रिकों की खैर नहीं। ये तांत्रिक हर साल चार करोड़ पौंड से ज्यादा कमाते हैं।
जो तांत्रिक उम्र भर प्यार या धन-दौलत की भविष्यवाणी करते हैं, उनमें से काफी भारतीय उपमहाद्वीप से हैं। वे अधिकांश दक्षिण भारतीय प्रकाशनों में दक्षिण एशियाई भाषा में काफी विज्ञापन देते हैं।
ब्रिटेन की संसद फिलहाल 1951 के फ्रुडेलेंट मीडियम्स एक्ट को समाप्त करने की प्रक्रिया में है। यह 1973 के विचक्राफ्ट एक्ट की जगह पर लागू किया गया था। हाउस ऑफ लार्ड्स ने इस कानून में संशोधनों के बारे में 23 अप्रैल को विचार विमर्श किया। हाउस ऑफ कॉमन्स में इस पर छह मई को बहस होगी। ब्रिटेन में ये दिशा-निर्देश 26 मई से लागू होंगे। उल्लेखनीय है कि एशियाई समुदाय के लोग तांत्रिकों और बाबाओं के चक्कर में फँसते रहते हैं। इस घटनाक्रम का स्वागत करते हुए बर्मिंघम स्थित एशियन रेशनलिस्ट सोसाइटी ऑफ ब्रिटेन के अध्यक्ष लवकेश पराशर ने बताया कि यह काफी अच्छी खबर है। अब तांत्रिकों को अदालत में खींचना संभव होगा।
|