कहते हैं कि टमाटर खाने से गाल भी टमाटर जैसे लाल हो जाते हैं। अब वैज्ञानिक शोधों से इस राज से पर्दा हटा है। शोध से पता चला है कि रोजाना पाँच टमाटर खाना त्वचा के लिए सनस्क्रीन का काम करता है।
न्यूकैसल विश्वविद्यालय और मैनचेस्टर विश्वविद्यालय के अनुसंधानकर्ताओं ने यह नई जानकारी देते हुए बताया है कि रोजाना पाँच टमाटर का सेवन करने से न केवल तेज धूप से होने वाले नुकसान से बचा जा सकता है, बल्कि बुढ़ापे को भी कुछ हाथ के फासले पर रोका जा सकता है। अनुसंधानकर्ताओं के मुताबिक सूर्य की किरण से निकलने वाली अल्ट्रावॉयलट-रे से अतिरिक्त नुकसानदाय अणु का उत्पादन होता है, जिसे रियक्टिव ऑक्सीजन स्पिसिज कहा जाता है और इससे त्वचा को काफी नुकसान पहुँचता है, लेकिन टमाटर में पाए जाने वाला लीकोपेनी इन नुकसानों के असर को शून्य कर देता है।
अनुसंधानकर्ताओं का कहना है कि यदि आप पहले से ही टमाटर युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करते आ रहे हैं तो इसके लिए आपको अतिरिक्त टमाटर खाने की जरूरत नहीं है। प्रमुख अनुसंधानकर्ता प्रोफेसर मार ब्रिच माचिन के हवाले से 'द डेली टेलीग्राफ' अखबार में छपी रिपोर्ट में कहा गया है कि टमाटर में मौजूद निरोधक पदार्थ लीकोपेनी त्वचा को नुकसान पहूँचाने वाले मिटोकोह्नड्रियल डीएन के असर को बेअसर कर देता है।
|