मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
हिंसक झड़पों में 26 तालिबानी ढे़र
अफगानी तथा गठबंधन सेना के साथ आतंवादियों की हुई विभिन्न हिंसक मुठभेड़ों में 26 आतंकवादी मारे गए जबकि 20 अन्य घायल हो गए। क्षेत्रीय गर्वनर के प्रवक्ता जिया वाली ने बताया कि कल घाजनी क्षेत्र के काराबाग जिले में अफगानी गठबंधन संयुक्त सैन्य बलों और आतंकवादियों के मध्य हुई मुठभेड़ में छह तालिबानी लड़ाके मारे गए जबकि आठ अन्य घायल हो गए।

अमेरिकी सेना की ओर से जारी एक वक्तव्य में बताया गया है कि पूर्वी अफगानिस्तान में हुई एक अन्य हिंसक मुठभेड़ में अमेरिकी और अफगान सैनिकों ने एक दर्जन से अधिक आतंकवादियों को ढ़ेर कर दिया और तकरीबन इतने ही आतंकवादी घायल हो गए।

इन मुठभेड़ों में अफगानी या गठबंधन सैन्य बलों को कोई क्षति नहीं पहुँची है। नानगारहर क्षेत्र में हुई एक अन्य घटना में दो आतंकवादियों और एक अफगान सैनिक की मौत हो गई जबकि चार उग्रवादियों को हिरासत में ले लिया गया। अफगानिस्तान में इस वर्ष हुई आंतकवादी घटनाओं में करीब 1000 लोगों की मौत हो गई है जिसमें अधिकांश आतंकवादी शामिल हैं।
और भी
ब्रिटिश चुनावों को भी लगा धाँधली का रोग
थैचर को पसंद थी इंडियन सिविल सर्विस
लंदन में इस बार मुस्लिम मत अहम
कॉल गर्ल ने मुकदमा दायर किया
दक्षिणी प्रशांत क्षेत्र में भूकंप के झटके
बेनजीर की शव परीक्षण रिपोर्ट छिपाई