मार्च माह में न्यूयॉर्क के पूर्व गर्वनर एलियट स्पिट्जर के साथ संबंधों को लेकर चर्चा में आई 22 वर्षीय कॉल गर्ल एश्ले एलेक्जेंडर ने 'गर्ल्स गान वाइल्ड' नामक वीडियो सीरियल के निर्माता पर एक करोड़ अमेरिकी डॉलर से भी अधिक का मुकदमा ठोका है।
उल्लेखनीय है कि एश्ले के साथ संबंधों की बात उजागर होने के बाद स्पिट्जर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
एश्ले ने मियामी की संघीय अदालत में मुकदमा दायर कर दावा किया कि उसने 'गर्ल्स गान वाइल्ड' के निर्माता जोई फ्रांसिस को कभी भी अपने नाम के इस्तेमाल की इजाजत नहीं दी थी।
उसने कहा है कि 2003 में जब मियामी तट पर वीडियो लिए गए थे, तब वह मात्र 17 साल की थी और किसी भी अनुबंध पर हस्ताक्षर करने के लिहाज से छोटी थी।
|