मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
दक्षिणी प्रशांत क्षेत्र में भूकंप के झटके
दक्षिणी प्रशांत महासागर में फ्रांस के लायलटी द्वीप में आज भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए।

अमेरिकी मौसम विभाग के अनुसार इसकी रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.4 आँकी गई। भूकंप का केन्द्र लायलटी द्वीप के 177 किमी पूर्वोत्तर और वानुआतु से 86 किमी दक्षिण पश्चिम में था।

मौसम विभाग के अनुसार अंतरराष्ट्रीय समयानुसार शाम छह बजकर 33 मिनट पर आए इस भूकंप का केन्द्र जमीन में तीन किमी नीचे स्थित था।

इस बीच प्रशांत सुनामी चेतावनी केन्द्र की ओर से सुनामी के खतरे से इनकार किया गया है। साथ ही भूकंप के कारण जान- माल के नुकसान की भी फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है।
और भी
बेनजीर की शव परीक्षण रिपोर्ट छिपाई
वायरस ने ली 20 बच्चों की जान
वह अपनी ही बेटी से बलात्कार करता रहा...
सही साबित हुई कास्त्रो की भविष्यवाणी
आतंकवादियो को ईरान की मदद
पामेला के स्वास्थ्य में सुधार