मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
बेनजीर की शव परीक्षण रिपोर्ट छिपाई
पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के सह-अध्यक्ष आसिफ अली जरदारी ने कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो के शव का परीक्षण किया गया था लेकिन इसकी रिपोर्ट को छिपा लिया गया था।

' जियो न्यूज ' को दिए एक इंटरव्यू में जरदारी ने कहा कि भुट्टो पर गोली चलाने वाले आरोपियों को सजा दिलाने से ज्यादा यह जानना महत्वपूर्ण है कि इस षड़यंत्र के पीछे कौन है। उन्होंने कहा कि वह भुट्टो की हत्या की जाँच संयुक्त राष्ट्र से कराने के पक्षधर है।

न्यायापालिका को बहाल करने के मुद्दे पर पीपीपी के सह-अध्यक्ष ने कहा कि पाकिस्तान की अवाम ने पार्टी को न्यायापालिका बहाल करने के लिए पूर्ण बहुमत नहीं दिया है लेकिन फिर भी यह सरकार की प्राथमिकता में है। पाकिस्तान के विवादास्पद परमाणु वैज्ञानिक अब्दुल कादिर खान के बारे में पीपीपी के सह-अध्यक्ष ने कहा कि नई सरकार ने उनके बारे में अभी कोई फैसला नहीं किया है।
और भी
वह अपनी ही बेटी से बलात्कार करता रहा...
सही साबित हुई कास्त्रो की भविष्यवाणी
आतंकवादियो को ईरान की मदद
पामेला के स्वास्थ्य में सुधार
सरबजीत की फाँसी 21 दिन और टली
हैरी पॉटर की बढ़ती लोकप्रियता