संयुक्त राष्ट्र (यूएन) में अमेरिका के राजदूत ने ईरान पर आरोप लगाया कि वह इराक के कुछ हिस्सों में आग भड़काने की कोशिश करने के साथ आतंकवादियों को हथियार और प्रशिक्षण की सुविधा भी मुहैया करा रहा है।
अमेरिकी राजदूत जलमाए खलीलजाद ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को बताया कि ईरान का समर्थन पाकर कुछ समूहों ने हाल के महीनों में इराकी नागरिकों और अमेरिकी नेतृत्व वाली सेनाओं पर हमले जारी रखे हैं।
बसरा और बगदाद में हाल ही में हुए संघर्ष से यह जाहिर होता है कि ईरान का मकसद क्षेत्र में अशांति और अस्थिरता फैलाना है, लेकिन ईरान ने इन आरोपों का खंडन किया है कि वह आतंकवादियों की मदद कर रहा है।
|