बच्चों के प्यारे हैरी पॉटर की किताबों का प्रकाशन अब भले ही बंद हो गया हो, मगर इससे इन किताबों की लोकप्रियता पर जरा भी असर नहीं पड़ा है।
तभी तो शेक्सपीयर व डिकेन्स की किताबों के बाद अब ब्रिटेन के स्कूलों में जेके रोलिंग द्वारा लिखी गई हैरी पॉटर श्रृंखला को भी शामिल किया गया है। इन किताबों को ब्रिटेन के विद्यालयों में अंग्रेजी के ए-लेवेल के सिलेबस में शामिल किया गया है।
इतना ही नहीं, अब विद्यार्थियों को अगले साल की परीक्षा में जेके रोलिंग की अन्य लेखकों से तुलना करते हुए 1500 शब्दों का निबंध लिखना होगा और उनकी किसी किताब की कहानी 800 शब्दों में लिखनी होगी।
‘द सन’ नामक समाचार-पत्र ने माना है कि हैरी पॉटर की किताबों को कोर्स में शामिल किए जाने से बच्चों में साहित्य पढ़ने के लिए जागरूकता फैलेगी। यह हमारे समय की श्रेष्ठ कृति है और इसे इसका सही स्थान मिलना चाहिए।
|