मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
दबाव में नहीं छोड़ूँगी राजनीति-हसीना
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और अवामी लीग की नेता शेख हसीना ने कहा है कि वह किसी भी दबाव में राजनीति नहीं छोड़ेगी। उन्होंने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा है कि वह अंतरिम सरकार द्वारा नियोजित चुनाव में शामिल नहीं हों।

हसीना ने कल एक सुनवाई के दौरान अपने वकीलों से कहा कि मैं किसी भी दबाव में राजनीति नहीं छोड़ूँगी। उन्होंने अपने वकीलों को बताया कि उनसे राजनीति छोड़ने को कहा गया है।

बचाव पक्ष के एक वकील ने हसीना के हवाले से कहा मौजूदा कामचलाऊ सरकार में मेरे खिलाफ मामले दर्ज कर मुझे राजनीति से बाहर रखने की इच्छा रखने वाले हर किसी को समझ लेना चाहिए कि मैं किसी के भी निर्देश पर राजनीति नहीं छोड़ूँगी।

हसीना सन 1996 से 2001 के अपने प्रधानमंत्रित्व काल के दौरान लड़ाकू जेट विमानों की खरीददारी से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोप में सुनवाई के लिए यहाँ एक अस्थायी अदालत में पेश हुई थीं। हालाँकि इससे पहले अखबारों में कहा गया था कि हसीना ने अपनी पार्टी से कहा है कि वह उनके बगैर भी चुनाव लडे़।
और भी
फोर्ब्स की सूची में दाऊद का नाम
भुट्टो को मरणोपरांत शांति पुरस्कार
सरबजीत के मामले में नया मोड़
मैडोना 13वीं बार शीर्ष पर
अलकूबा की कब्र से 50 शव बरामद
कैलिफोर्निया के जंगल में भीषण आग