दक्षिणी मैक्सिको में रविवार को भूकंप का जोरदार झटका महसूस किया गया। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.8 मापी गई। इससे किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। भूकंप के कारण प्रशांत महासागर के इस रमणीय रिसोर्ट में रुके पर्यटकों और लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
अमेरिकी भूगर्भ सर्वे ने बताया कि भारतीय समयानुसार सोमवार को करीब साढे़ पाँच बजे आए इस भूकंप के झटके जमीन के 88 किलोमीटर अंदर महसूस किए गए।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया भूकंप का झटका जोरदार था और इसकी धमक यहाँ 160 किलोमीटर दूर राजधानी मैक्सिको सिटी में भी देखने को मिली। राहतकर्मियों ने बताया कि भूकंप के कारण जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
|