मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
सरबजीत के मामले में नया मोड़
पाक पुलिस ने बनाया था गवाह पर दबाव
मौत की सजा पाए भारतीय नागरिक सरबजीतसिंह के मामले में एक मुख्य गवाह ने कहा है कि उस पर सरबजीत के खिलाफ गवाही देने के लिए दबाव बनाया गया था।

गवाह शौकत सलीम ने कहा कि अदालत में सरबजीत के खिलाफ बोलने के अलावा उसके पास कोई चारा नहीं था।

लाहौर निवासी सलीम ने एक भारतीय टीवी चैनल से बातचीत में कहा कि न तो मैंने सरबजीत को कभी देखा था और न ही मुझे यह भरोसा था कि वह विस्फोटों में शामिल हो सकता हैं।

शौकत सलीम ने यहाँ तक कहा कि ताकतवर लोग भी पुलिस से डरे होते हैं। सरकारी वकील ने मुझे बताया कि इस आदमी ने विस्फोट किए और वह दोषी है। वकील ने मुझसे कहा कि मुझे भी ऐसा ही कहना है और मैंने कहा।

सलीम के पिता और अन्य रिश्तेदार भी एक बम विस्फोट में मारे गए थे। उसने बताया कि जब उसको अदालत में लाया गया तो उसने न्यायाधीश को बताया कि सरबजीत ने ही विस्फोट किए थे। सलीम के मुताबिक न्यायाधीश ने मुझे सुना और जाने दिया।

सलीम ने बताया कि जब मैं अदालत मे गवाही दे रहा था तो सरबजीत ने मुझसे कहा था कि मैं कुरान पर हाथ रखकर कहूँ कि मैंने उसे विस्फोट करते हुए देखा है।
और भी
अलकूबा की कब्र से 50 शव बरामद
कैलिफोर्निया के जंगल में भीषण आग
चीन में ट्रेनें भिड़ीं, 43 की मौत
हिलेरी की चुनौती ओबामा को स्वीकार नहीं
इराक में 22 विद्रोहियों को मार गिराया
मैक्सिको में 17 तस्कर मारे गए