इराकी पुलिस ने बताया कि सैनिकों ने बगदाद के उत्तर पूर्व में एक बड़ी सामूहिक कब्र से 50 शव बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक बगदाद से 60 किलोमीटर उत्तर पूर्व में बकूबा के पास अलकूबा गाँव के फलोद्यान में बनी एक कब्र से ये शव बरामद हुए।
इराक का यह क्षेत्र अमेरिकी सैनिकों और अलकायदा के नेतृत्व में सुन्नी विद्रोहियों के बीच चली लंबी लड़ाई का गवाह रहा है।
यहाँ के निवासियों ने बताया कि यह अलकायदा का गढ़ था। उत्तरी इराक के अमेरिकी सेना ने बताया कि उसने रिपोर्ट की पुष्टि नहीं की है।
|