मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
चीन में ट्रेनों की टक्कर, 60 मरे
पूर्वी चीन के शांदोंग प्रांत में सोमवार तड़के हुई दो यात्री ट्रेनों की टक्कर में कम से कम 60 लोग मारे गए हैं और 400 अन्य घायल हुए हैं।

जिनान रेलवे ब्यूरो ने बताया कि 57 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोगों की मौत अस्पताल पहुँचने के बाद हुई।

ब्यूरो के मुताबिक घायल लोगों में से सात की हालत काफी गंभीर बताई जाती है। जिबो शहर प्रशासन ने हताहतों के परिवारों की सहायता के लिए डेढ़ हजार सदस्यों का एक दल मौके पर भेजा है। उपप्रधानमंत्री झांग देच्यांग भी राहत कार्यों की निगरानी के लिए मौके पर पहुँच गए हैं।

सिना.कॉम पर जारी की गई तस्वीरों में गाड़ियों के उलटे डिब्बे और राहतकर्मियों को लोगों को बाहर निकालते हुए दिखाया गया है। दुर्घटना में बचे यात्री डिब्बों के पास ही चादरों में लिपटे बैठे दिखाए गए हैं। विदेश कार्यालय के अनुसार घायलों में फ्रांस के चार नागरिक भी शामिल हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बीजिंग से क्विन्दोंग जा रही एक यात्री ट्रेन के दस डिब्बे जिबो शहर में पटरी से उतरकर एक खड्ड में पलटे और फिर शांदोंग के यांताई शहर से शूज्वा जा रही एक और यात्री ट्रेन से टकरा गए।

संवाद समिति शिन्हुआ ने रेल अधिकारियों के हवाले से बताया कि दुर्घटना में 60 लोग मारे गए हैं और 400 अन्य घायल हो गए हैं।

अस्पतालकर्मियों ने फोन पर बताया कि दर्जनों घायलों का झोकुन पीपुल्स अस्पताल में उपचार किया जा रहा है और वहाँ लगातार घायलों का लाया जाना जारी है। दुर्घटना के कारण महत्वपूर्ण जिनान-क्विंगदाओ रेलमार्ग पर दोनों तरफ का यातायात ठप हो गया है।
और भी
हिलेरी की चुनौती ओबामा को स्वीकार नहीं
सद्र शहर में हिंसक झड़पों में 38 मरे
मैक्सिको में 17 तस्कर मारे गए
बुश ने उत्तराधिकारियों की खिल्ली उड़ाई
दलाई लामा पर चीन का प्रहार
मुर्दों के लिए कम पड़ी जगह