मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
हिलेरी की चुनौती ओबामा को स्वीकार नहीं
अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी का उम्मीदवार बनने की कोशिशों में लगे बराक ओबामा ने कहा है कि वह छह मई को उत्तरी कैरोलिना और इंडियाना में होने वाले नामांकन चुनावों से पहले अपने पार्टी की प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन से कोई वाद-विवाद नहीं करेंगे।

गौरतलब है कि हिलेरी क्लिंटन ने ओबामा को इंडियाना में बिना किसी मॉडरेटर के 90 मिनट तक वाद-विवाद करने की चुनौती दी थी लेकिन ओबामा ने अपने पत्ते खोलते हुए क्लिंटन की इस चुनौती को नहीं माना।

ओबामा ने बताया कि हमारे पास छह मई के चुनाव से पहले केवल नौ दिन का समय बचा है और इसमें हमें ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं तक पहुँचना होगा। इसलिए स्टूडियो में बैठकर चर्चा करने से ज्यादा मैं जनता तक पहुँचना की कोशिश करूँगा और उनके सवालों के उत्तर देने की चेष्टा करूँगा।'

उन्होंने कहा कि वह इन दोनों राज्यों के चुनाव खत्म हो जाने के बाद सुश्री क्लिंटन से परिचर्चा करना चाहेंगे। उल्लेखनीय है कि ओबामा और सुश्री क्लिंटन के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए अपने पार्टी से उम्मीदवार बनने के लिए काँटे की टक्कर चल रही है।

इस लड़ाई में जीतने वाले उम्मीदवार को रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार जॉन मैक्केन के खिलाफ नवंबर में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ना होगा।
और भी
इराक में 22 विद्रोहियों को मार गिराया
मैक्सिको में 17 तस्कर मारे गए
बुश ने उत्तराधिकारियों की खिल्ली उड़ाई
दलाई लामा पर चीन का प्रहार
मुर्दों के लिए कम पड़ी जगह
माओवादी हथियार छोड़े-नेपाली कांग्रेस