पूर्वी बगदाद के सद्र शहर में अमेरिकी तथा इराकी सैनिकों के साथ शिया मिलिशिया के लोगों की हिंसक झड़प में लगभग 38 लोग मारे गए हैं। अमेरिकी सेना ने कहा कि 22 हमलावर अमेरिकी टैंक के प्रहार से मारे गए।
सद्र शहर में सेना ने जवाबी हमले में कुछ लोगों को छोटे हथियारों तथा रॉकेट से प्रक्षेपित होने वाले ग्रेनेडों से हमला करने पर मार गिराया। यह शहर बगदाद में कट्टरपंथी शिया धार्मिक नेता मुक्तदा अल सद्र के मेहँदी मिलिशिया मिलिशिया सेना का गढ़ है। कल शाम कुछ छोटे हथियारबंद अपराधी समूहों द्वारा नाके पर हमला किया गया था। अमेरिकी सेना ने 120 मिलीमीटर की एमआई वन ए-12 के टैंक तथा छोटे हथियारों से 22 अपराधियों को मार गिराकर शेष को पीछे लौटने पर मजबूर कर दिया।
|