मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
मैक्सिको में 17 तस्कर मारे गए
मैक्सिको के अमेरिकी सीमा से सटे तिजुआना शहर में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले दो गिरोहों के बीच हुई हिंसक झड़प में 17 तस्कर मारे गए है।

मैक्सिको पुलिस ने बताया कि इन तस्करों के शवों को अमेरिकी सीमा की ओर जाने वाली सड़क के किनारे से बरामद किया गया है। पुलिस अधिकारी रामेल मोरानो ने बताया कि अमेरिकी सीमा के निकट पहली बार तस्करों के दो गुट आपस में लड़ाई कर मारे गए है। पुलिस ने तस्करों की धरपकड़ के लिए अभियान शुरू कर दिया है।

गौरतलब है कि मैक्सिको के सीमावर्ती इलाको में बड़ी संख्या में मादक पदार्थों के तस्कर सक्रिय हैं। ये तस्कर मैक्सिको से अमेरिका में मादक पदार्थों की तस्करी करते हैं।
और भी
बुश ने उत्तराधिकारियों की खिल्ली उड़ाई
दलाई लामा पर चीन का प्रहार
मुर्दों के लिए कम पड़ी जगह
माओवादी हथियार छोड़े-नेपाली कांग्रेस
'सेक्स एंड द सिटी' लंदन में
ओबामा और हिलेरी क्लिंटन बराबरी पर