मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
बुश ने उत्तराधिकारियों की खिल्ली उड़ाई
अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह कहते हुए अपने संभावित उत्तराधिकारियों की खिल्ली उड़ाई कि उनमें से कोई व्हाइट हाउस कारेसपांडेंट्स ऐसोसिएशन के वार्षिक भोज में मौजूद नहीं है।

बुश ने रिपब्लिकन उम्मीदवारी की औपचारिक घोषणा का इंतजार कर रहे सीनेटर जान मैककैन के बारे में कहा कि सीनेटर मैककैन यहाँ नहीं है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि संभवत: वे मुझसे कुछ दूरी बनाना चाहते हैं। आप जानते हैं। वह अकेले नहीं हैं। जेना उनके साथ चल रही है।

बुश ने इसके बाद राष्ट्रपति पद के चुनाव की डेमोक्रेट उम्मीदवारी की दावेदारी कर रहे हिलेरी रोडहैम क्लिंटन और बराक ओबामा की गैरहाजिरी की चर्चा करते हुए उनसे जुड़े घोटालों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हिलेरी क्लिंटन निशानेबाजों की गोलीबारी के कारण नहीं आ सकीं और सीनेटर ओबामा चर्च में है।
और भी
दलाई लामा पर चीन का प्रहार
मुर्दों के लिए कम पड़ी जगह
माओवादी हथियार छोड़े-नेपाली कांग्रेस
'सेक्स एंड द सिटी' लंदन में
ओबामा और हिलेरी क्लिंटन बराबरी पर
...तो अंबानी बंधु दुनिया में सबसे अमीर