मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
दलाई लामा पर चीन का प्रहार
गुरु दलाई लामा के दूत से बातचीत करने की पेशकश के कुछ ही दिनों के भीतर चीन ने रविवार को एक बार फिर हमला करते हुए उन पर पर तिब्बत की आजादी के पक्ष में स्वर बुलंद करने के लिए शब्दों से खेलने का आरोप लगाया।

अंतरराष्ट्रीय समुदाय की ओर से बढ़ते दबाव के मद्देनजर चीन ने शुक्रवार को दलाई लामा के निजी प्रतिनिधि से बातचीत करने की पेशकश की थी। चीन ने इससे पहले दलाई लामा पर ल्हासा और अन्य स्थानों पर दो दशकों में सबसे मुखर विरोध प्रदर्शन को हवा देने का आरोप लगाया था।

चीन में सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी की मुखपत्र 'द पीपुल्स डेली' के अनुसार दलाई लामा द्वारा मध्यम मार्ग और अधिक स्वायत्तता जैसे कुछ शब्दों का प्रयोग कुछ और नहीं बल्कि तिब्बत की आजादी की बात कहना है।

अखबार ने 'अटेम्प्ट टू स्पिलिट द मदरलैंड' शीर्षक के तहत लिखा है कि दलाई लामा ने तिब्बत को चीन से अलग करने के अपने अंतिम लक्ष्य को हासिल करने के लिए हर तरह के प्रयास जारी रखे हैं।
और भी
मुर्दों के लिए कम पड़ी जगह
माओवादी हथियार छोड़े-नेपाली कांग्रेस
'सेक्स एंड द सिटी' लंदन में
ओबामा और हिलेरी क्लिंटन बराबरी पर
...तो अंबानी बंधु दुनिया में सबसे अमीर
भारतीय अरबपतियों का क्लब होगा सबसे बड़ा