ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में लोगों की आबादी और जमीनों की आसमान चढ़ती कीमतों के चलते मुर्दो के लिए जगह पाना मुहाल हो गया है।
एक सरकारी रिपोर्ट ने आगाह किया है कि हालात इस मोड़ पर पहुँच गए हैं कि अगर कब्रिस्तान के प्रबंध में तब्दीली नहीं की गई तो अगले 40 साल में मुर्दों को दफन करने के लिए कोई जगह नहीं बची रहेगी।
राज्य के भूमि विभाग की एक रिपोर्ट में कहा गया है कब्रिस्तान की उपलब्ध मौजूदा जमीन का उपयोग 2050 तक किया जा सकेगा। सिडनी में प्रशांत महासागर और ब्ल्यू माउंटेन्स के बीच की जगह में 40 लाख के करीब लोग रहते हैं।
|