मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
'सेक्स एंड द सिटी' लंदन में
एक दशक तक न्यूयॉर्क से नजदीकी के बाद मशहूर टेलीविजन सिरीज 'सेक्स एंड द सिटी' ने अमेरिका के इस बड़े महानगर को छोड़ दिया है। एक दिन के लिए अब यह ब्रिटेन की राजधानी में नजर आएगी।

इस धारावाहिक के नए फिल्म संस्करण का प्रीमियर न्यूयॉर्क में नहीं बल्कि लंदन में होगा। चार मौज-मस्ती पसंद महिलाओं की अच्छे पति के लिए चलने वाली लज्जाहीन खोज का चित्रांकन करने वाले इस कार्यक्रम को सात एमी पुरस्कार मिल चुके हैं।

दि संडे टेलीग्राफ के मुताबिक न्यू लाइन सिनेमा के फिल्म निर्माताओं ने इसका प्रदर्शन लंदन के लिसेस्टर स्क्वेयर ओडियोन में 12 मई को निर्धारित किया है। इसके एक पखवाड़े बाद 27 मई को न्यूयॉर्क में प्रीमियर होगा।

फिल्म की शीर्ष अभिनेत्रियाँ सारा, जेसिका पार्कर, किम केट्राल, क्रिस्टिन डेविस और सिंथिया निक्जोन हैं। न्यू लाइन सिनेमा का कहना है कि लंदन में यह शो इसलिए रखा गया है ताकि सेक्स एंड दि सिटी की विश्व अपील को बढ़ाया जा सके।

यह ‍श्रृंखला पहले एचबीओ टेलीविजन पर प्रसारित की जाती थी। इसे बनाने की प्रेरणा न्यूयॉर्क ऑब्जर्वर के स्तंभकार केनडेस बुशनेल से ली गई थी।
और भी
ओबामा और हिलेरी क्लिंटन बराबरी पर
...तो अंबानी बंधु दुनिया में सबसे अमीर
भारतीय अरबपतियों का क्लब होगा सबसे बड़ा
बुश ने उत्तराधिकारियों की खिल्ली उड़ाई
सैनिक ठिकानों पर लिट्टे का हवाई हमला
कुरान का सबसे छोटा रूप