मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
भारतीय अरबपतियों का क्लब होगा सबसे बड़ा
आज से दस साल बाद किसी भी अन्य देश के मुकाबले भारत के पास सबसे ज्यादा अरबपति होंगे। इस तरह से भारतीय अरबपतियों का क्लब विश्व में सबसे बड़ा क्लब होगा।

अरबपतियों की सूची जारी करने वाली अमेरिकी पत्रिका फोर्ब्स द्वारा कराए गए जनमत सर्वेक्षण में आधे से ज्यादा लोगों का मानना है कि वर्ष 2017 में सबसे ज्यादा उद्योगपति भारत में होंगे।

पिछले महीने फोर्ब्स द्वारा जारी विश्व के अरबपतियों की ताजा सूची के मुताबिक अरबपतियों की आबादी के मामले में भारत विश्व का चौथा सबसे बड़ा देश है, जबकि अमेरिका शीर्ष स्थान पर है।

इंटरनेट पर कराए गए इस सर्वेक्षण में महज 17 फीसदी लोगों का मानना है कि 2017 में अमेरिका सबसे ज्यादा अरबपति वाले देश का रुतबा बरकरार रखेगा, जबकि 53 फीसदी लोगों का मानना है कि अरबपतियों की तादाद के मामले में भारत शिखर पर होगा।

सर्वेक्षण में 11800 लोगों ने मत डाले जिसमें बीस फीसदी लोगों ने कहा कि 2017 में चीन सबसे ज्यादा अरबपतियों वाला देश होगा, जबकि तीन फीसदी लोगों ने रूस के पक्ष में वोट डाले।
और भी
बुश ने उत्तराधिकारियों की खिल्ली उड़ाई
सैनिक ठिकानों पर लिट्टे का हवाई हमला
कुरान का सबसे छोटा रूप
मुशर्रफ के अधिकारों में कटौती का फैसला
दिल की बात बताएगा असली-नकली चेहरा
आत्मघाती हमले में करजई बचे