श्रीलंका में रविवार को तमिल विद्रोही संगठन लिट्टे ने सेना के कई ठिकानों पर जबरदस्त हवाई हमला बोला।
बीबीसी ने सैन्य सूत्रों का हवाला देते हुए बताया कि यह हवाई हमला पूर्वोत्तर के वेलीओया स्थित सेना के दो ठिकानों को निशाना बनाकर किया गया। इसके लिए लिट्टे ने अपने हलके लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल किया।
एक वर्ष पहले अपनी निजी वायुसेना का गठन करने वाले लिट्टे की ओर से सैनिक ठिकानों पर किया गया यह पाचंवा हमला है1
गौरतलब है कि श्रीलंका सेना ने पिछले हफ्ते से इस क्षेत्र में लिट्टे के खिलाफ सघन अभियान छेड़ रखा है। सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार को कोलंबो के समीप एक यात्री बस में हुए विस्फोट के सिलसिले में नौ संदिग्ध लोगों की गिरफ्तारी के बाद लिट्टे की ओर से यह हवाई कार्रवाई की गई है।
सैन्य प्रवक्ता उदय ननयक्करा ने कहा- लिट्टे के विमानों ने सैन्य ठिकानों पर तीन बम गिराए, लेकिन इससे किसी तरह के जान-माल को कोइ र्नुकसान नहीं हुआ है।
|