मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
कुरान का सबसे छोटा रूप
सफ्यार स्टोन पर उकेरी गई कुरान
पवित्र कुरान का सबसे छोटा रूप बेशकीमती नीलम पर उकेरा गया है, जिसे शादियों और उत्सवों के मौके पर पहले जाने वाले हार में लॉकेट की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है।

जेवरातों का व्यापार करने वाली दुबई की एक मशहूर कंपनी मीर एंटरप्राइजेस ने यह कमाल कर दिखाया है। कंपनी के कारीगरो ने कुरान की दस हजार आयतें केवल 20 नीलम पत्थरों पर बडी कुशलता से उकेर दी हैं। इन आयतों का आकार 58 मिलीमीटर से 98 मिलीमीटर तक है।

कपंनी के महाप्रबंधक मीर मुख्तारी ने कहा कि पवित्र कुरान का सम्मान बनाए रखने के मद्देनजर इस तरह के केवल 20 लॉकेट ही बनाए गए हैं, ताकि जो सचमुच इसकी अहमियत समझते हों, वह हर समय इसे गले से लगाए रखें।

इन बेशकीमती लॉकेटों को 'मेका' अर्थात माइक्रो इंजीनियरिंग ऑफ कुरान आर्ट का नाम दिया गया है।
और भी
मुशर्रफ के अधिकारों में कटौती का फैसला
दिल की बात बताएगा असली-नकली चेहरा
आत्मघाती हमले में करजई बचे
नेपाल जुड़ेगा सबसे ऊँची रेल सेवा से
फैक्टरी में लगी आग में 55 की मौत
लक्ष्मी मित्तल ब्रिटेन के सर्वाधिक धनी व्यक्ति