मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
फैक्टरी में लगी आग में 55 की मौत
मोरक्को के तटीय शहर कासाबलांका में शनिवार को पाँच मंजिला एक कपड़े की फैक्टरी में आग लगने से 55 लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 अन्य घायल हो गए।

सरकारी समाचार एजेंसी की खबरों में कहा गया है कि इस दुर्घटना में एक पुलिस अधिकारी समेत 12 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

आग पहले निचले माले में लगी इसके बाद यह पूरी इमारत में फैल गई। करीब एक सौ दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने के काम में लगाया गया।

जब आग लगी तो फैक्टरी में करीब 100 कर्मचारी काम कर रहे थे। आग लगने के कारणों की जाँच के लिए एक आयोग गठित किया गया है।
और भी
लक्ष्मी मित्तल ब्रिटेन के सर्वाधिक धनी व्यक्ति
सख्त माँ हैं पॉप स्टार मैडोना
दिल की दुश्मन बिरयानी
पाक में हिन्दू परिवार की मुश्किलें
निराश हैं फिलिस्तीनी राष्ट्रपति अब्बास
इराक में शीर्ष अलकायदा आतंकी ढेर