मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
लक्ष्मी मित्तल ब्रिटेन के सर्वाधिक धनी व्यक्ति
भारतीय मूल के विश्वविख्यात स्टील व्यावसायी लक्ष्मी निवास मित्तल लगातार चौथे वर्ष ब्रिटेन के सबसे अमीर नागरिक बने हुए हैं।

'लंदन टाइम्स' में वर्ष 2008 के सर्वाधिक धनी लोगों की जारी होने वाली सूची में मित्तल का नाम सबसे ऊपर है, जबकि भारतीय मूल के हिन्दुजा बन्धुओं को चौथा स्थान दिया गया है।

मित्तल परिवार की संपत्ति 2770 करोड़ पाउण्ड की आँकी गई है, जबकि पिछले वर्ष यह आँकड़ा सिर्फ 192.5 करोड़ पाउण्ड था। उनकी दुनिया की सबसे बड़ी स्टील कंपनी आर्सेलर मित्तल 11 करोड़ टन इस्पात बनाती है, जो विश्व बाजार का दस प्रतिशत है।

सूची में दूसरे स्थान पर ूसी मूल के तेल व्यायवसायी रोमन अब्रामोविच (1170 करोड़ पाउण्ड है। इसके बाद तीसरे नंबर पर ब्रिटेन के सबसे धनी प्रोपर्टी डेवेलेपर दि ड्यूक ऑ फ वेस्ट मिनिस्टर है, जिनकी कुल संपत्ति 700 करोड़ पाउण्ड की है1

हिन्दूजा बंघुओं को 620 करोड पाउण्ड की संपत्ति के साथ चौथी पायदान पर रखा गया है। हिन्दूजा बन्धुओं के पिता 1914 में ब्रिटेन में आकर बस गए थे।

पाँचवे नंबर पर उज्बेकिस्तान के पूर्व अभियोजक अलीशेर उस्मानोव (572.6 करोड़ पाउण्ड) है, जो लौह अयस्क खनन एवं इस्पात निर्माण उद्योग से जुड़े हैं।

'लंदन टाइम्स' रविवार को 1000 धनी लोगों की सूची जारी करेगा, लेकिन 'डेली टेलीग्राफ' ने शीर्ष दस लोगों के नाम का शनिवार की रात को ही खुलासा कर दिया।
और भी
सख्त माँ हैं पॉप स्टार मैडोना
दिल की दुश्मन बिरयानी
पाक में हिन्दू परिवार की मुश्किलें
निराश हैं फिलिस्तीनी राष्ट्रपति अब्बास
इराक में शीर्ष अलकायदा आतंकी ढेर
ब्रिटेन ने यात्रा के बारे में सलाह बदली