मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
सख्त माँ हैं पॉप स्टार मैडोना
अमेरिकी सुपरस्टार मैडोना बच्चों के मामले में कोई नरमी नहीं रखतीं और वे एक सख्त माँ हैं, जिन्होंने अपने बच्चों को टेलीविजन देखने या चॉकलेट खाने से मना कर रखा है।

उन्होंने एक जर्मन पत्रिका से कहा कि संगीत के मामले में बच्चों पर कोई पाबंदी नहीं है और वे मनपसंद संगीत सुन सकते हैं। पॉप गायिका ने कहा कि उन्हें अपने बच्चों की पसंद पर भरोसा है।

मैडोना इसके पहले भी एक अन्य साक्षात्कार में स्वीकार कर चुकी हैं कि वह सख्त माँ हैं। मैडोना (49) ने कहा कि वे अभी भी अपने आप को विद्रोही मानती हैं तथा चाहती हैं कि यह प्रवृति बच्चों में आ जाए।

उल्लेखनीय है कि मैडोना का नया एलबम 'हार्ड कैंडी' शुक्रवार को यूरोप में जारी किया गया। उत्तरी अमेरिका में यह मंगलवार को ही बाजार में आ गया।
और भी
इराक में शीर्ष अलकायदा आतंकी ढेर
सरबजीत के खिलाफ लाहौर में प्रदर्शन
क्रूज के साथ काम करेंगी विक्टोरिया
मुशर्रफ से कोई समस्या नहीं-गिलानी
गधों को बचाने के लिए अभियान!
भारतीय कलाकार को ‍ब्रिटिश पुरस्कार