मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
दिल की दुश्मन बिरयानी
बिरयानी के शौकीनों को अब सचेत हो जाना चाहिए। बिरयानी से कई हृदय संबंधी रोग होने के खतरे के चलते विशेषज्ञों ने कहा है कि अपने भोजन में से प्रिय व्यंजन बिरयानी को हटा देना ही बेहतर होगा।

कराची में हुए एक सम्मेलन में हृदयरोग विशेषज्ञ हामिद शफाकत ने कहा कि शायद ही कोई होगा जिसके नियमित भोजन में बिरयानी न शामिल हो। पाकिस्तानी जनता से शफाकत ने कहा कि वे माँसाहार को अपनी भोजन की सूची में से हटाकर स्वास्थवर्धक सब्जियों को इसमें शामिल करें।

हृदय की धमनियों की बीमारी विश्व भर के 30 प्रतिशत लोगों का जीवन लील लेती है। इनमें से भी 85 प्रतिशत मौतें भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका जैसे विकासशील देशों में होती हैं। सम्मेलन में हृदय शल्य चिकित्सक शाहिद सामी ने कहा कि पाकिस्तान में मोटापा एक समस्या है और अब लोगों को चरबी युक्त भोजन से बचना चाहिए।
और भी
इराक में शीर्ष अलकायदा आतंकी ढेर
सरबजीत के खिलाफ लाहौर में प्रदर्शन
क्रूज के साथ काम करेंगी विक्टोरिया
मुशर्रफ से कोई समस्या नहीं-गिलानी
गधों को बचाने के लिए अभियान!
भारतीय कलाकार को ‍ब्रिटिश पुरस्कार