फिलिस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने कहा कि वे पश्चिम एशिया में शांति के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज बुश के साथ बातचीत को आगे बढ़ाने में विफल रहे हैं और अपने वतन लौटते हुए उनके पास यात्रा को लेकर बताने लायक कुछ खास नहीं है।
पाँच महीने पहले अन्नापोलिस में हुई वार्ता में अमेरिका की ओर से समझौते पर जोर देने के बाद भी इस वर्ष इसराइल के साथ किसी भी तरह के कोई समझौते की संभावना नहीं होने के कारण फिलिस्तीनी नेता अब्बास ने कल दिए गए एक साक्षात्कार में निराश दिखाई दिए।
अब्बास ने कहा कि स्पष्ट कहूँ तो अभी तक कुछ भी हासिल नहीं हो सका है, लेकिन समस्या के निराकरण के लिए हम अभी भी सीधे तौर पर कार्य कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी बाधा इसराइल की ओर फिलिस्तीन अधिकृत क्षेत्र में यहूदियों का पुनर्वास करना है। इसराइल पर दबाव बनाने के लिए अमेरिका के जहमत नहीं उठाने से निराश अब्बास ने कहा कि हम चाहते हैं कि समस्या के निराकरण की दिशा में पहले चरण को अमेरिका लागू करे। यह चरण पुनर्वास के विस्तार पर विराम देने के बारे में है। प्रतिक्रिया पूछने पर व्हाइट हॉउस के प्रवक्ता गोर्डन जोनड्रोए ने कहा कि राष्ट्रपति बुश प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में मदद कर रहे हैं। यह ऐसी बैठक नहीं थी जिससे बड़ी सफलता की उम्मीद की जा सके।
जोनड्रोए ने कहा कि आखिरकार यह इसराइली और फिलीस्तीनी लोगों के लिए है और समझौता उन्हें ही करना होगा। नेताओं की गंभीर प्रतिबद्धता के चलते राष्ट्रपति बुश को भरोसा है कि वर्ष के अंत तक एक नए देश को परिभाषित किया जा सकता है। इस बीच इसराइली सैनिकों के साथ झड़प होने के कारण एक फिलिस्तीनी नागरिक के मारे जाने की गाजा शहर से खबर आई है। उत्तरी गाजा में इसराइल और फिलीस्तीनी सैनिकों के बीच भारी गोलीबारी चल रही है।
|