अगस्त में बीजिंग ओलिंपिक के दौरान अलकायदा जैसे संगठनों के हमले या तिब्बत समर्थक प्रदर्शनकारियों की हिंसक कार्रवाई की इंटरपोल की चेतावनी के बाद ब्रिटेन ने चीन की यात्रा के लिए दी गई सलाह में आज बदलाव किया है।
विदेश विभाग ने अपने यात्रा सलाह वेबसाइट में बताया है कि चीन में आतंकवाद से अंतर्निहित खतरा है। इससे पहले लंदन ने जोखिम को कम करके आँका था। हालाँकि विभाग ने बताया कि इससे यात्रा के प्रति लोग हतोत्साहित नहीं होंगे। विदेश विभाग ने बताया कि यह हमला विदेशियों के लगातार आने जाने वाले स्थानों पर हो सकता है।
|