मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
निकोल की खुशी का राज
ऑस्ट्रेलियाई अभिनेत्री निकोल किडमैन इन दिनों काफी खुश और उत्साहित नजर आ रही हैं। उनकी इस खुशी की वजह है उनके बेटे कॉनोर का बड़े पर्दे पर पहला प्रदर्शन।

यूएसमैगजीन.कॉम नामक पत्रिका के अनुसार निकोल का तेरह वर्षीय बेटा कॉनोर ‘सेवेन पाउंड्स’ नामक एक नाटक में विल स्मिथ नामक एक युवा का किरदार निभा रहा है।

सूत्रों के अनुसार चालीस वर्षीय यह अभिनेत्री अपने बेटे के इस किरदार को लेकर काफी उत्साहित हैं। गौरतलब है कि उनका यह बेटा उनके पहले पति व अभिनेता टॉम क्रूज से है।

कॉनोर भी इस किरदार को लेकर बेहद उत्साहित हैं और उनके साथ कलाकार रोजारियो डॉसन भी नजर आएँगे। इस फिल्म में कॉनोर का किरदार एक ऐसे व्यक्ति का है, जिस पर सात अजनबियों का जीवन निर्भर है।
और भी
परमाणु करार पर गेंद अब भारत के पाले में
चीन में हो सकता है आतंकी हमला
हार्वर्ड को दस करोड़ डॉलर देंगे राकफेलर
मैडोना ने उठाया मलावी की मदद का बीड़ा
माओवादियों ने 220 सीटें जीतीं
दलाई के प्रतिनिधि से बात करेगा चीन