मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
ओबामा ने की मैक्केन की आलोचना
अमेरिकी राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी की दौड़ में शामिल डेमोक्रेटिक सीनेटर बराक ओबामा ने रिपब्लिकन दल के संभावित उम्मीदवार जॉन मैक्केन की आलोचना की है। यह आलोचना मैक्केन के बुश प्रशासन की नीतियों को जारी रखने के फैसले को लेकर हुई है। ओबामा ने कहा है कि यह नीतियाँ अमेरिका को क्षति पहुँचा रही हैं।

अपने प्रचार अभियान के दौरान इंडियाना में मतदान को लेकर हुए पारस्परिक संवाद के एक सत्र में ओबामा ने कहा कि सीनेटर मैक्केन युद्ध के नायक हैं और मैं उनकी देश सेवा की इज्जत करता हूँ। लेकिन वे उन नीतियों को जारी रखना चाहते हैं, जो अमेरिका को नुकसान पहुँचा रही हैं।

विदेश नीति के तहत वे इराक के साथ युद्ध जारी रखना चाहते हैं। मुझे लगता है यह हमारी सुरक्षा को कमजोर कर देगा। उन्होंने कहा कि आर्थिक मोर्चे पर वे उन नीतियों को जारी रखना चाहते हैं जिनके बारे में मुझे लगता है कि वह अर्थव्यवस्था के लिए खतरनाक होंगी।

बुश प्रशासन की उत्तरी कोरिया के साथ निर्मित हुई परिस्थितियों जैसे मामलों में दुश्मन माने जाने वाले देशों के साथ बातचीत रोकने की नीति के बारे में भी ओबामा ने अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि उत्तरी कोरिया के सीरिया को परमाणु हथियार बनाने में मदद करने से जुड़े साक्ष्यों को लेकर मैं काफी व्यथित हूँ।
और भी
शांति के लिए राइस का लंदन दौरा
पुलिस से मुठभेड़ में दस तस्कर ढेर
परमाणु करार पर गेंद अब भारत के पाले में
चीन में हो सकता है आतंकी हमला
हार्वर्ड को दस करोड़ डॉलर देंगे राकफेलर
मैडोना ने उठाया मलावी की मदद का बीड़ा