मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
संरा ने समिति का कार्यकाल बढ़ाया
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने परमाणु रासायनिक तथा जैविक हथियारों के प्रसार को रोकने के लिए काम करने वाली विश्व निकाय की समिति का कार्यकाल तीन साल के लिए बढ़ा दिया है।

वर्ष 2004 में सुरक्षा परिषद के एक प्रस्ताव के तहत इस समिति की स्थापना की गई थी। यह समिति उस व्यवस्था का हिस्सा है, जिसका दायित्व जनसंहार के हथियारों के प्रसार को रोकने के लिए सभी देशों पर कानूनी रूप से घरेलू प्रतिबंध लगाना है।

इसके तहत सभी ऐसे देशों को परमाणु रासायनिक और जैविक हथियारों के विकास तथा निर्माण से रोकना है, जो अब तक इस तरह के हथियार विकसित या हासिल नहीं कर पाए हैं। समिति इस तरह के हथियारों के प्रसार को रोकने के लिए देशों के बीच सहयोग बढ़ाने का काम भी करती है।
और भी
शांति के लिए राइस का लंदन दौरा
पुलिस से मुठभेड़ में दस तस्कर ढेर
परमाणु करार पर गेंद अब भारत के पाले में
चीन में हो सकता है आतंकी हमला
हार्वर्ड को दस करोड़ डॉलर देंगे राकफेलर
मैडोना ने उठाया मलावी की मदद का बीड़ा