मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
शांति के लिए राइस का लंदन दौरा
अमेरिकी विदेशमंत्री कोंडोलीजा राइस पश्चिम एशिया शांति समझौते पर बातचीत के लिए अगले सप्ताह लंदन, इसराइल और पश्चिम तट का दौरा करेंगी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सिएन मैक्कोरमैक ने बताया कि एक से पाँच मई की अपनी यात्रा के दौरान राइस लंदन में रूस, संयुक्त राष्ट्र और यूरोपीय संघ के नेताओं से मुलाकात करेंगी।

उन्होंने बताया कि इसराइल और पश्चिम तट में राइस गाजा पट्टी मुद्दे पर इसराइली और फिलिस्तीनी अधिकारियों से मुलाकात करेंगी। राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश के मई के मध्य में यहाँ होने वाले दौरे के पहले राइस की पश्चिम एशिया का संभवतः यह अंतिम दौरा माना जा रहा है।

उधर बुश ने भी फिलिस्तीनी नेता महमूद अब्बास को भरोसा दिलाया है कि उनके बचे हुए कुछ महीनों के कार्यकाल में फिलीस्तीनी राज्य का मसला उनका प्रमुख लक्ष्य होगा। मैक्कोरमैक ने कहा कि राइस लंदन में ईरान और कोसोवो मसले पर भी विचार विमर्श करेंगी और उनका ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड मिलिबैंड और मध्य पूर्व के राजदूत टोनी ब्लेयर से भी मिलने का कार्यक्रम है।
और भी
पुलिस से मुठभेड़ में दस तस्कर ढेर
परमाणु करार पर गेंद अब भारत के पाले में
चीन में हो सकता है आतंकी हमला
हार्वर्ड को दस करोड़ डॉलर देंगे राकफेलर
मैडोना ने उठाया मलावी की मदद का बीड़ा
माओवादियों ने 220 सीटें जीतीं