ब्राजील पुलिस के शुक्रवार रात सिडेड दा ड्यूस शहर की एक झुग्गी बस्ती में छापे के दौरान मुठभेड़ में कम से कम 11 लोग मारे गए जिनमें एक महिला भी शामिल है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कल छापे के दौरान मारे गए दस व्यक्ति मादक पदार्थों के तस्कर थे, जबकि इस मुठभेड़ में मारी गई एक महिला इनकी पड़ोसी थी।
इस मुठभेड़ में दो अन्य महिलाएँ भी घायल हो गईं। ये दोनों महिलाएँ पुलिस से बचने के लिए एक घर में छिपी हुई थी। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने तस्करों के ठिकाने से छह आटोमैटिक राइफल, पाँच ग्रेनेड और मादक पदार्थ बरामद किए। गौरतलब है कि ब्राजील पुलिस यहाँ के मादक पदार्थ तस्करों के साथ काफी कड़ाई के साथ पेश आती है।
|