मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
हार्वर्ड को दस करोड़ डॉलर देंगे राकफेलर
सेवानिवृत्त बैंककर्मी और लोकोपकारी डेविड राकफेलर ने हार्वर्ड विश्वविद्यालय को दस करोड़ अमेरिकी डॉलर देने का वादा किया है। विश्वविद्यालय के अनुसार स्कूल के इतिहास में किसी भी पूर्व छात्र द्वारा दी जाने वाली यह सबसे बड़ी राशि होगी।

विश्वविद्यालय द्वारा जारी किए गए वक्तव्य में कहा गया है कि अंतरराष्ट्रीय अनुभवों और कला में भागीदारी के माध्यम से हार्वर्ड के स्नातकों के लिए सीखने के अवसरों को बढ़ाने के लिए राकफेलर द्वारा यह दान दिया जा रहा है।

राकफेलर कहते हैं कि हार्वर्ड में रहकर ही दुनिया को देखने का मेरा अपना नजरिया विकसित हुआ जो जीवनभर मेरे साथ रहेगा। यहीं पर आकर मैंने पहली बार कला, इतिहास को पढ़ा।

हार्वर्ड विश्वविद्यालय के अध्यक्ष ड्रू फास्ट ने राकफेलर को उनके इस दान के लिए धन्यवाद दिया। विश्वविद्यालय में स्नातक स्तर के विद्यार्थियों के लिए करीब 7 करोड़ राशि का अनुदान दिया जाता है जिससे कि वे अन्य संस्कृतियों के बारे में सीख सकें।
और भी
मैडोना ने उठाया मलावी की मदद का बीड़ा
माओवादियों ने 220 सीटें जीतीं
दलाई के प्रतिनिधि से बात करेगा चीन
ग्लोबल वार्मिंग से निबटना होगा खतरनाक
सू को शीर्ष अमेरिकी नागरिक सम्मान
इजरायल ने कार्टर को कट्टर करार दिया