मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
मैडोना ने उठाया मलावी की मदद का बीड़ा
पाप गायिका मैडोना ने गरीबी से पीड़ित मलावी के लोगों की मदद के लिए फिल्म का सहारा लिया है। सरकारी मदद की अपेक्षा लोगों की ओर से ही स्वैच्छिक मदद आए, इसकी अपील वह फिल्म के माध्यम से कर रही हैं।

मलावी के लोगों की स्थिति की ओर विश्व का ध्यान आकर्षित करने के लिए तथा उनकी मदद के लिए ट्रिबेका के फिल्म समारोह में उनका एक वृत्तचित्र प्रदर्शित हुआ।

बहरहाल इस सुपरस्टार को अमेरिकी सरकार की ओर से अधिक मदद मिलने की आशा नहीं है। मैडोना ने यहाँ गुरुवार को समारोह में फिल्म के प्रदर्शन के वक्त दर्शकों से कहा कि पता नहीं हमारी सरकार कर्ज में डूबते तथा बर्बाद होते देखने के बदले कब मदद करना चाहती है। मैडोना ने कहा कि मैं यहाँ हूँ क्योंकि मैं आपके साथ हूँ।

यहाँ उनके नजदीकी मित्र रोजी ओ डोनेल तथा नताली पोर्तमैन भी उपस्थित थी। गौरतलब है कि मलावी के इलाकों का भ्रमण करने के बाद ही इस देश के प्रति उनका प्रेम जगा था। यहाँ से वो डेविड बांडा नामक एक बच्चे को अपने घर ले गई हैं तथा उसे गोद लेने की प्रक्रिया चल ही रही है।

मैडोना की इस फिल्म में मलावी में गरीबी की मार झेल रहे बच्चों, एड्स की महामारी से लोगों की मौत तथा बीमारी से देश की चिंताजनक स्थिति को दिखाया गया है।
और भी
माओवादियों ने 220 सीटें जीतीं
दलाई के प्रतिनिधि से बात करेगा चीन
ग्लोबल वार्मिंग से निबटना होगा खतरनाक
सू को शीर्ष अमेरिकी नागरिक सम्मान
इजरायल ने कार्टर को कट्टर करार दिया
ब्रिटेन की जेलें बनीं जन्नत